Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र

  • विद्यालय भवनों का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
  • 60 विद्यालयों को भी करेंगे सम्मानित 
  • कक्षा 10-12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा सम्मान
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत नवचयनित 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और 21 अस्सिटेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र देंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खूंटपानी-चाईबासा, नवाडीह-बोकारो और मसलिया-दुमका में विद्यालय भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इसके अलावे विद्यालय प्रमाणीकरण में स्वर्ण स्थान प्राप्त करने वाले 60 विद्यालयों को सम्मानित करेंगे. साल 2023 और 2024 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई के कक्षा 10 व 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड ओलंपियाड वर्ष 2023 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे. यह कार्यक्रम आज प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही