Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम 6 अप्रैल को करेंगे राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक

  Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक होगी. परिवहन आयुक्त सह परिषद के सचिव ने विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा है.

बैठक में जिन बातों पर चर्चा होगी

सड़क सुरक्षा से संबंधित अपडेट आंकड़े पेश किये जायेंगे. • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जारी निर्देशों की समीक्षा. • सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए कार्यों को निर्धारित करना.

मौजूद रहेंगे इन विभागों के अधिकारी 

बैठक में जिन विभाग के आला अधिकारियों के रहने की संभावना है, उनमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव, पथ निर्माण विभाग के सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव, जना एवं विकास विभाग के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, रांची नगर निगम की महापौर, आईआईएम रांची के निदेशक, बीआईटी मेसरा अंतर्गत सिविल और इनवॉयरमेंट इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष व झारखंड बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शामिल हैं.

सड़क दुर्घटना में हर साल 3500 से अधिक लोगों की होती है मौत 

आंकड़े के मुताबिक राज्य में हर वर्ष करीब 3500 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है. सबसे अधिक दुर्घटनाएं घाटियों में होती हैं. घाटियों में दुर्घटनाओं का बड़ा कारण सड़कों की खामियां का होना बताया जाता है. चुटुपालू, तमाड़ और कोडरमा घाटी में कई जगहों पर सड़कें काफी तेजी से नीचे जाती हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है. अधिकांश दुर्घटनाएं भारी वाहनों के कारण होती हैं. इसे भी पढ़ें – डॉ">https://lagatar.in/dr-prasanjit-mukherjee-became-the-counselor-of-the-indian-botanical-society/">डॉ

प्रसनजीत मुखर्जी बने इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसलर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही