Search

 
 
 

आयुष्मान योजना में अच्छा करने वाले चिकित्सकों को सीएम बुधवार को करेंगे सम्मानित

 
मुख्य बातें -206 एंबुलेंस के संचालन का उद्घाटन -नवनियुक्त 38 दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र -नागरमल मोदी सेवा सदन में रीजनल ब्लड ट्रांसमीशन सेंटर का उद्घाटन -ब्लड स्टोरेज केंद्रों का उद्घाटन -5 एमएमयू के संचालन एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्माइल फाउंडेशन के साथ एमओयू -ममता वाहन ऐप, आयुष्मान ऐप तथा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना ऐप की लॉन्चिंग Ranchi: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुधवार झारखंड के लिए बड़ा दिन साबित होगा. सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन आईपीएच सभागार नामकुम से 206 नए एंबुलेंस के संचालन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि एंबुलेंस का संचालन 108 टोल फ्री नंबर के माध्यम से किया जाएगा. कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची के सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे. इसे पढ़ें- केंद्रीय">https://lagatar.in/demand-raised-in-the-central-working-committee-meeting-jmms-elder-brother-in-jharkhand-get-rights-in-the-same-way/">केंद्रीय

कार्यसमिति की बैठक में उठी मांग, झारखंड में झामुमो बड़ा भाई, उसी तरह मिले हक

चिकित्सकों को मिलेगा सम्मान

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में बेहतर काम करने वाले 83 चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करेंगे. प्राइवेट अस्पताल के दो, जबकि सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही एनएचएम में काम करने वाले चिकित्सकों को भी सम्मान मिलेगा. वहीं आयुष्मान योजना के तहत बेहतर काम करने वाले पांच प्राइवेट हॉस्पिटल, पांच सीएचसी और पांच जिला अस्पताल को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही आयुष्मान के सुलभ संचालन के लिए एबी कनेक्ट ऐप और स्वास्थ्य ज्योति ऐप की लॉन्चिंग की जाएगी. स्वास्थ्य ज्योति ऐप के जरिए आयुष्मान से इलाज का प्रोत्साहन राशि सीधे चिकित्सक-पारा मेडिकल कर्मियों के एकाउंट में होगी.

रांची के इन चिकित्सकों को मिलेगा सम्मान

सदर अस्पताल के सर्जन डॉ अजीत कुमार व मेडिकल ऑफिसर डॉ रुचिका को सम्मानित किया जाएगा. वहीं प्रइवेट अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार और आंकोलॉजी के डॉ कुमार सौरभ को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- वज्रपात">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-garhwa-together/">वज्रपात

की चपेट में आकर एक की मौत, एक महिला घायल समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

108 एंबुलेंस की संख्या बढ़कर हो जाएगी 543

बता दें कि पूर्व में झारखंड में 337 एंबुलेंस का संचालन राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है. इनमें 287 बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम, जबकि 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस अपनी सेवा दे रही है. 206 नई एंबुलेंस में पहली बार नियोनेटल एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है. एंबुलेंस में ईएमटी टेक्नीशियन भी मौजूद रहेंगे. जिससे एंबुलेंस में मरीज के बैठते ही प्रारंभिक उपचार शुरू किया जा सकेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही