Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम शनिवार को करेंगे फ्री कौशल प्रशिक्षण और राेजगार प्रोत्साहन-परिवहन भत्ता का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के अनुरूप 22 जुलाई को मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा रोजगार प्रोत्साहन भत्ता एवं परिवहन भत्ता योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण देने की योजना की शुरूआत करेंगे. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं श्रम नियोजन, कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम आर्यभट्ट सभागार में होगा.

यह है योजना का उद्देश्य

राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है. ताकि राज्य के युवा अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखार स्वावलंबन का मार्ग पा सकें. यह बिरसा केंद्र (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से प्रशस्त किया जाएगा. प्रथम चरण (2023- 24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारंभ होगा. आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना चलायी जायेगी.

योजना के मुख्य बिंदु

  •  युवाओं के लिए शुरू हो रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे.
  •  सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक-युवतियों एवं आरक्षित श्रेणी एसटी, एससी और ओबीसी के 50 वर्ष तक के पुरुष-महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.
  •  प्रशिक्षण के बाद सफल युवक-युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000 रुपये और युवतियों, दिव्यांग, परलैंगिक को प्रतिमाह 1500 रुपये अधिकतम एक वर्ष के लिए डीबीटी के माध्यम से दिये जायेंगे.
  •  गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 100 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें – टीबी-कुपोषण">https://lagatar.in/female-prisoner-serving-life-sentence-suffering-from-tb-malnutrition-dies-in-rims/">टीबी-कुपोषण

पीड़ित उम्रकैद की सजा काट रही महिला कैदी की रिम्स में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही