Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम शुक्रवार को करेंगे टाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Kanke : सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में रिनपास की जमीन पर बने कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रांची का उद्घाटन करेंगे. इस हॉस्पिटल में विभिन्न कैंसर रोगों से ग्रस्त कुल 82 मरीजों के इलाज की सुविधा है. नियमित ओपीडी की व्यवस्था भी है. इसका शिलान्यास रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 10 नवंबर 2018 को किया था. यह 2022 से ही बन कर तैयार है. लेकिन पहले बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्य संबंधी सहमति पत्र स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से चेयरमैन के नहीं होने के कारण लंबित पड़ा था. बाद में सहमति मिल गई तथा इसके बाद अक्टूबर 2022 से यहां अनौपचारिक तौर पर ओपीडी और इंडोर इलाज आरंभ हो गया. अब इसके औपचारिक उद्घाटन के बाद कार्य पूर्ण गति से हो सकेगी. इसका लाभ झारखंड सहित आसपास के राज्यों के कैंसर पीड़ित मरीजों को मिलने लगेगा. यहां कैंसर के सभी टेस्ट और इलाज जैसे रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी सहित सारी सुविधाएं अत्याधुनिक उपकरण सहित उपलब्ध हैं. विभिन्न कैंसर रोगों के विशेषज्ञ भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं.

धरना कार्यक्रम स्थगित

इधर कदमा विस्थापित संघर्ष समिति ने बैठक कर सीएम के सम्मान में अपना प्रस्तावित धरना कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है. उसने सीएम से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया है. समिति 13 मई से अनिश्चितकालीन धरना देगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/8-officials-of-jharkhand-administrative-service-transferred-know-who-went-where/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही