Search

 
 
 

गिरिडीह सोलर सिटी परियोजना का आज ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे CM

 
Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल पांच जुलाई को गिरिडीह सोलर सिटी परियोजना का रांची से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे, वहीं शहर के नगर भवन में JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू  इसका ऑफलाइन शिलान्यास करेंगे . इस योजना से शहरी क्षेत्र के करीब 39 हजार घरों में रूफटॉप ( घरों की छत ) पर सोलर प्लेट लगेगा. राज्य सरकार ने गिरिडीह शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया था. इस योजना के तहत सभी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा. इस योजना के लाभुकों की सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है, तो राज्य सरकार 60 प्रतिशत राशि सहायता अनुदान के रूप में वहन करेगी. लाभुक की सालाना आय तीन लाख रुपए से अधिक होने पर राज्य सरकार 30 प्रतिशत राशि सहायता अनुदान के रूप में वहन करेगी. इस योजना के संबंध में जेएमएम जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने गिरिडीह को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कुल प्राक्कलित राशि 80 करोड़ 75 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-arrival-of-the-chief-minister-the-police-postponed-the-dharna/">मुख्यमंत्री

के आगमन पर पुलिस ने स्थगित कराया धरना [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही