Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

4.21 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘सिरा सीता धाम’ का सीएम जल्द करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन, मांडर विधायक ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित आदिवासी सरना समाज के धार्मिक स्थल सिरा सीता नाला का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया. बंधु तिर्की ने लगातार">http://lagatar.in">लगातार

न्यूज
को बताया है कि धार्मिक स्थल के विकास सहित यहां पर कुल 22 योजनाओं के लिए पहले ही 4.21 करोड़ (4 करोड़ 21 लाख 72 हजार) रुपये स्वीकृत हो चुकी है. स्थल को विकसित करने के लिए टेंडर का काम भी पूरा हो गया है. ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह ऑनलाइन शिलान्यास की मांग की है. जिसपर सीएम ने कहा है कि वे जल्द ही क्षेत्र के विकास के लिए इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

बंधु तिर्की ने की मांग

बता दें कि झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मांडर विधायक बंधु तिर्की ने सिरा सीता नाला को पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने की मांग की थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी सरना धर्मावलंबियों के धार्मिक स्थल के विकास के लिए करीब 4.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. बंधु तिर्की ने बताया कि सिरा सीता सरना आदिवासियों की आस्था का केन्द्र है. सरना धर्म को मानने वाले लंबे समय से इस स्थल को विकसित करने और पर्यटन स्थल के रूप में लाने की मांग करते रहे हैं.ऐसे में उनके मेहनत अब रंग लायी है. इसे भी पढ़ें-एम्स">https://lagatar.in/aiims-opd-to-be-inaugurated-on-june-26-commissioner-took-stock-of-preparations/93953/">एम्स

ओपीडी का 26 जून को होगा उद्घाटन, कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा

बंधु तिर्की का स्वागत

गुमला पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विधायक बंधु तिर्की को पुष्प देकर स्वागत किया. उसके बाद विधायक धार्मिक स्थल सिरा सीता नाला के लिए प्रस्थान किया. स्थल का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने साथ गये पदाधिकारियों को कई सुझाव दिये. इस दौरान बंधु तिर्की ने काकड़ो लत्ता एवं धर्म कांडो धार्मिक स्थल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान धार्मिक स्थल से सटे गांव के ग्रामीणों से भी बंधु तिर्की ने मुलाकात की. उसके हाल-चाल लिया. साथ ही कोरोना से बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए. मौके पर नगर अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, कार्यपालक अभियंता, पूर्व जिला अध्यक्ष चुमनु उरांव, जिला उपाध्यक्ष अकील रहमान, जिला युवा कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा कुमार लोहरा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/7-cyber-criminals-caught-by-deoghar-police-mobile-sim-card-atm-and-cash-recovered/93934/">देवघर

पुलिस के हत्थे चढ़े 7 साइबर अपराधी, मोबाइल, सिमकार्ड, एटीएम और कैश बरामद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही