Search

 
 
 

CM योगी आदित्यनाथ  राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे, भाजपा चुनाव समिति की लगी मुहर

 
Lucknow :  यूपी के CM योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव में राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा की चुनाव समिति ने इस पर हामी भर दी है. बता दें कि दिल्ली में आज गुरुवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई. खबर है कि बैठक में यूपी के लिए पहले दो चरणों की 113 सीटों में 94 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. बाकी की 19 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया गया हैं. इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/army-chief-said-pakistans-proxy-war-continues-350-400-terrorists-in-the-launch-pad-on-the-other-side-of-the-loc/">सेना

प्रमुख ने कहा, पाकिस्तान का प्रॉक्सी वॉर जारी, एलओसी के दूसरी ओर लॉन्च पैड में 350-400 आतंकी  

अयोध्या में खुशी की लहर है

खबर है कि जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद इन उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे. सूत्रों के अनुसार  कल या परसों (शनिवार) तक यूपी में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है.  जानकारी के अनुसार सीएम योगी के नाम पर मुहर लगने के बाद अयोध्या में खुशी की लहर है. संत समाज के लोग इससे खुश हं. संत परमहंस ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. कहा कि अयोध्या के लिए सिर्फ योगी ही उपयुक्त हैं. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-elections-priyanka-stamps-names-of-125-candidates-tickets-to-50-women-including-unnao-rape-victims-mother/">यूपी

चुनाव : प्रियंका ने 125 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी, उन्नाव रेप पीड़िता की मां सहित 50  महिलाओं को टिकट

सीएम योगी ने पांच  साल में यहां तस्वीर बदल दी है

संत परमहंस ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और अयोध्या की उपेक्षा करने वाले लोग सीएम योगी का मुकाबला नहीं कर पायेंगे. संतो का कहना थी कि सीएम योगी ने पांच  साल में यहां तस्वीर बदल दी है.  अयोध्या का पूरा विकास योगी ही कर सकते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से पूर्व योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे.  सीएम बनने के लिए विधानपरिषद में उनकी एंट्री हुई.  विधान परिषद के लिए योगी निर्विरोध चुने गये थे. फिलहाल योगी MLC हैं.यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होना है. फिर 10 मार्च को यूपी के चुनावी नतीजे आयेंगे. साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आयेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही