Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव!

Advertisement
Advertisement
  New Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं. उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से पहले योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. फिर सीएम बनने के लिए विधान परिषद से उनकी एंट्री कराई गई थी. विधान परिषद के लिए योगी निर्विरोध चुने गये थे. फिर MLC बनने के बाद योगी सीएम बने थे.

अयोध्या के नाम पर मुहर लग सकती है

अबतक इस बात को लेकर चर्चा थी कि योगी आदित्यनाथ कहां से चुनाव लड़ेंगे. काशी (वाराणसी), अयोध्या के साथ-साथ मथुरा का नाम भी चर्चा में था. लेकिन इस सभी नामों में अयोध्या के नाम पर मुहर लगती मालूम होती है. माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के सत्ता की कुर्सी थामने के बाद ही यहां के विकास कार्यों में तेजी आयी. अयोध्या नगरी ना सिर्फ विकास कार्यों से फलीभूत हुई बल्कि राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दे पर नतीजा आया और वर्तमान में यहां मंदिर निर्माण के कार्य को भी गति मिलती हुई नजर आ रही है. सीएम योगी की सरकार में अयोध्या ने कई बड़े खिताब भी अपने नाम किये. जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में यहां पर दीप जलने का दौर रहा. इस दौरान अयोध्या में रिकॉर्ड दिए जले और अयोध्या राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में जगमगा रही थी.

मथुरा सीट पर भी लग रहे कयास

हालांकि इसी बीच कयासों के बाजार में मथुरा सीट को लेकर भी चर्चा जोरों से थी. राजनीतिक विद्वानों का मानना है कि पश्चिम को साधने के लिए यूपी के सीएम आगामी चुनाव में अपने दावेदारी ठोक सकते हैं. लेकिन अब आ रही ख़बरों के मुताबिक तो यही कहा जायेगा कि योगी आदित्यनाथ, राम की नगरी अयोध्या से अपना भाग्य आजमाने उतरने वाले हैं.

पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा : योगी

इससे पहले हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी थी. सीएम योगी ने इस साल होने वाले चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसपर भी जवाब दिया. योगी से जब पूछा गया कि उनकी मथुरा और अयोध्या दोनों जगह प्रतीक्षा हो रही है, वो कहां से चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-home-isolation-kit-and-grihrakshak-app-launched-for-health-monitoring/">रांची

: होम आइसोलेशन किट और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए गृहरक्षक ऐप लांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही