Search

 
 
 

ज्ञानवापी मामले में CM योगी का बड़ा बयान, अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा ही, ऐतिहासिक गलती को स्वीकार करें

 
Lucknow : वाराणसी ज्ञानवापी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा ही. उन्होंने सवाल पूछने के लहजे से बोला कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वो देखे ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखा. आगे कहा कि वहां ज्योतिर्लिंग है और देव-प्रतिमाएं हैं. दीवारें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं? कहा कि मुझे तो लगता है कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से यह प्रस्ताव आना चाहिए कि यह ऐतिहासिक गलती है. जिसका समाधान हम चाहते हैं. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/criminals-unbridled-in-patna-former-chief-shot-dead-atmosphere-of-fear/">पटना

में अपराधी बेलगाम, पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना, भय का माहौल)

योगी कार्यकाल में यूपी में नहीं हुआ बड़ा दंगा

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की तुलना पश्चिम बंगाल से की. उन्होंने कहा कि वो 6 साल से ज्यादा समय से यूपी के सीएम हैं. इस दौरान यहां कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ. यूपी का चुनाव देखिए और पश्चिम बंगाल का देखिये. वहां पंचायत चुनाव में कैसा हाल हुआ. विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मारा गया. टीएमसी की सरकार ने जबरन पूरी व्यवस्था को कैद करने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-court-seeks-response-from-ed-on-bail-sahebganj-mining-trader-krishna-saha/">अवैध

खनन केस: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की बेल पर कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

डॉ. एसटी हसन ने योगी के बयान पर टिप्पणी की

योगी के बयान पर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारी की जा रही है. अगर वहां 350 साल से नमाज पढ़ा जा रहा है तो उसे मस्जिद नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे. मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. ASI (अर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) सर्वे में सब साफ हो जायेगा. एसटी हसन ने आगे कहा कि अगर संसद पर त्रिशूल बना दें तो संसद को भी मंदिर कहेंगे. मुस्लिमों ने हमेशा बड़ा दिल दिखाया है. बाबरी के वक्त भी ऐसा ही हुआ था. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-11988-crore-supplementary-budget-presented-amid-uproar-in-house-proceedings-adjourned-till-11-am-on-tuesday/">मॉनसून

सत्र : सदन में हंगामा के बीच 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही