Search

सीएमपीडीआई में पर्यावरण दिवस पर सीएमडी ने दिलाई शपथ

Ranchi : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यालय परिसर में पर्यावरण झंडा फहराया. मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक आरएन झा, शंकर नागाचारी, क्षेत्रीय संस्थान-3 के निदेशक निदेशक जयंत चक्रवर्ती के अलावा मुख्यालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3 के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. मनोज कुमार ने कर्मियों को पर्यावरण शपथ दिलाई. इस अवसर पर कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल का संदेश पढ़ा गया. वहीं मनोज कुमार ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं सतत आदतों को अपनाकर प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने की आवश्यकता के बारे में बताया.

प्लास्टिक को जीवनशैली से हटाने का दिया मंत्र

सीएमपीडीआई ने प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया. इसमें मुख्य अतिथि प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति सरला बिरला विश्वविद्यालय ने पर्यावरण पर प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे के बारे में विस्तार से बताया. पर्यावरण संबंधी प्रोटोकॉल और अधिनियम जैसे मॉन्टियल प्रोटोकॉल एवं पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1986 के बारे में जागरूक किया. उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए प्लास्टिक को कम करने , पुनः उपयोग (रीयूज), रिसाइकल, अस्वीकार करने (रीफ्यूज) और प्लास्टिक को अपने जीवनशैली से हटाने (रिमूव) का मंत्र दिया. इस अवसर पर पर्यावरण दिवस और मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. पौधरोपण अभियान का आयोजन भी किया गया. इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-maithili-council-meeting-demand-to-include-maithili-in-the-planning-policy/">अंतरराष्ट्रीय

मैथिली परिषद की बैठक, नियोजन नीति में मैथिली को शामिल की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp