Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री से मिले CCL के CMD, कोल इंडिया मैराथन में शामिल होने का दिया न्योता

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने नौ फरवरी को मोरहाबादी मैदान में आयोजित "कोल इंडिया मैराथन के तृतीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. यह मैराथन सीसीएल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. बताते चलें कि कोल इंडिया रांची मैराथन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक धावक भाग लेंगे. इस मैराथन में चार श्रेणियां होंगी: 5 किमी, 10 किमी, हाफ मैराथन (21 किमी) और फुल मैराथन (42 किमी). पुरस्कार राशि ₹35.10 लाख निर्धारित की गई है. मैराथन का शुभारंभ सुबह 5 बजे मोरहाबादी स्टेडियम से होगा. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-accused-of-firing/">जमशेदपुर

पुलिस ने गोलीबारी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही