- झारखंड में लिथियम खनिज मिलने की अपार संभावनाएं
बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव दें- सीएम
मुख्यमंत्री ने पॉल लॉक से कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं के लिए जाना जाता है. विभिन्न खनिजों की उपलब्धता के साथ-साथ लिथियम का पाया जाना भी राज्य के लिए अच्छे संकेत हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स लि झारखंड में लिथियम उत्खनन कार्य में निवेश हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के लिथियम उत्खनन प्रावधानों के अनुसार एक बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव सचिव खान एवं भूतत्व विभाग को उपलब्ध कराए. लिथियम उत्खनन हेतु कानून एवं नियम के तहत राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करते हुए निवेशकों को हर संभव सहयोग करेगी. मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक भूतत्व मनोज कुमार, उप निदेशक भूतत्व अमरेंद्र कुमार सिंह एवं पैन एशिया मेटल्स लि के केबीएस. मूर्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 15">https://lagatar.in/leprosy-search-campaign-from-june-15-to-28-competition-will-be-held-in-schools/">15से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान : स्कूलों में होगी प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
Leave a Comment