Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री से मिले पैन एशिया मेटल्स के सीएमडी, निवेश का दिया प्रस्ताव

  • झारखंड में लिथियम खनिज मिलने की अपार संभावनाएं
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पैन एशिया मेटल्स लि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पॉल लॉक ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में लिथियम खनिज प्राप्त होने की अपार संभावनाएं हैं. लिथियम का उपयोग विभिन्न प्रकार की बैटरी बनाने के कार्य में होता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कोडरमा, हजारीबाग सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्धता है. लिथियम खनिज की जानकारी प्राप्त करने के लिए पैन एशिया मेटल्स की टीम झारखंड भ्रमण पर है. पॉल लॉक ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स झारखंड में लिथियम खनन के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है. इस कार्य हेतु राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है.

बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव दें- सीएम

मुख्यमंत्री ने पॉल लॉक से कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं के लिए जाना जाता है. विभिन्न खनिजों की उपलब्धता के साथ-साथ लिथियम का पाया जाना भी राज्य के लिए अच्छे संकेत हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स लि झारखंड में लिथियम उत्खनन कार्य में निवेश हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के लिथियम उत्खनन प्रावधानों के अनुसार एक बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव सचिव खान एवं भूतत्व विभाग को उपलब्ध कराए. लिथियम उत्खनन हेतु कानून एवं नियम के तहत राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करते हुए निवेशकों को हर संभव सहयोग करेगी. मौके पर  मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक भूतत्व मनोज कुमार, उप निदेशक भूतत्व अमरेंद्र कुमार सिंह एवं पैन एशिया मेटल्स लि के केबीएस. मूर्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 15">https://lagatar.in/leprosy-search-campaign-from-june-15-to-28-competition-will-be-held-in-schools/">15

से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान : स्कूलों में होगी प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही