Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CMIE Report : देश में जुलाई में बेरोजगारी दर घटी, शहरों की हालत बदतर

LagatarDesk : देश में बढ़ती महंगाई के बीच बेरोजगारी घटी है. जुलाई में बेरोजगारी दर घटकर 6.80 प्रतिशत पर आ गयी. इससे पहले जून में यह 7.80 प्रतिशत पर थी. बेरोजगारी घटने का मुख्य कारण कृषि संबंधी रोजगार में वृद्धि है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी यानी CMIE की रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है. CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में अनएम्प्लॉयमेंट रेट 7.12 प्रतिशत और अप्रैल में 7.83 फीसदी हो गयी थी. वहीं मार्च में बेरोजगारी दर 7.60 प्रतिशत और फरवरी में 8.10 फीसदी पर पहुंच गयी थी. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-petroleum-dealers-association-delegation-submitted-memorandum-to-cm-urging-to-reduce-vat-rate/">झारखंड

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, वैट दर कम करने का किया आग्रह)

ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी ज्यादा

सीएमआईई के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है. जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 6.14 प्रतिशत पर आ गयी. जबकि जून में यह 8.03 प्रतिशत थी. वहीं शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.21 प्रतिशत हो गयी. जो एक महीने पहले 7.80 प्रतिशत थी. इसे भी पढ़ें : वसूली">https://lagatar.in/some-lawyers-are-engaged-in-recovery-read-how-5-crores-demanded-to-manage-pil-old-video-of-sc-justice-also-viral/">वसूली

में लगे हैं कुछ वकील!, पढ़िए कैसे PIL मैनेज करने के लिए मांगे 5 करोड़, जस्टिस का पुराना वीडियो भी वायरल

पिछले महीने शहरी क्षेत्रों में 6 लाख रोजगार हुए कम

जुलाई माह में उद्योग और सर्विस सेक्टर दोनों में नौकरियां घटी है. जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में ज्यादा लोग बेरोजगार हुए हैं. सीएमआईई के मुताबिक, जुलाई में शहरी क्षेत्र में रोजगार छह लाख तक कम हो गये. इस तरह जुलाई में शहरी क्षेत्रों में 12.51 करोड़ लोगों के पास रोजगार रह गया. जो इससे पहले जून में 12.57 करोड़ शहरी लोगों के पास था. इसे भी पढ़ें : अमेरिकाः">https://lagatar.in/america-650-feet-deep-black-hole-formed-inside-the-earth-surprised/">अमेरिकाः

धरती के अंदर बना 650 फीट गहरा ब्लैक होल, हैरत

कृषि क्षेत्र में अतिरिक्त 94 लाख रोजगार पैदा हुए

सीएमआईई के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय होने से खरीफ की फसलों की बुवाई ने तेजी पकड़ी. जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़े. जुलाई में कृषि क्षेत्र में अतिरिक्त 94 लाख रोजगार पैदा किये. जबकि जून में 80 लाख लोग बेरोजगार हुए थे. शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़ने के पीछे का कारण सीएमआईई के सीईओ महेश व्यास ने बताया. व्यास ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में दो लाख नौकरियां कम होने और सेवा क्षेत्र में 28 लाख रोजगार जाने के कारण शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़ी है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-aspire-team-held-a-meeting-with-the-parents-of-the-girls-left-out-of-school-at-the-girls-residential-setu-course-center/">जगन्नाथपुर

: बालिका आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र में अभिभावकों के साथ एस्पायर टीम ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही