Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CMIE  रिपोर्ट : भारत में बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में यह 10 फीसदी के करीब पहुंची

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  भारत में बेरोजगारी पहले से ही चिंता का विषय है. वहीं कोरोना महामारी में लॉकडाउन लगने के कारण देश में बेरोजगारी और अधिक बढ़ी है. लेकिन अभी भी बेरोजगारी की स्थिति बदतर ही है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट से इसका पता चला है.

दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.84 फीसदी पहुंची

सीएमआईई रिपोर्ट के अनुसार,  साल 2021  के अंतिम माह यानी दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.84 फीसदी हो गयी है. जो पिछले महीने यानी नवंबर महीने में 7 फीसदी थी. बेरोजगारी का यह आंकड़ा चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.24 फीसदी दर्ज की गयी. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 7.2 फीसदी रही है. इसे भी पढ़े : अपने">https://lagatar.in/tpc-weakened-in-its-own-stronghold-63-arrested-37-weapons-and-3918-bullets-recovered/">अपने

ही गढ़ में कमजोर हुआ टीपीसी, 63 हुए गिरफ्तार,37 हथियार व 3918 गोली बरामद

अगस्त में 8.3 फीसदी की रिकॉर्ड स्तर पर थी बेरोजगारी दर

बता दें कि इससे पहले सितंबर में बेरोजगारी दर 6.86 फीसदी और  अक्टूबर में 7.75 रही थी. वहीं अगस्त में बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी थी. कई अर्थशास्त्री चिंतित हैं कि कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से पिछली तिमाही की आर्थिक सुधार पर असर पड़ेगा. अर्थशास्त्री और नीति निर्माता सीएमआईई के बेरोजगारी आंकड़ों पर ध्यान देते हैं. क्योंकि सरकार मासिक आंकड़ों का खुलासा नहीं करती है. इसे भी पढ़े : चांदी">https://lagatar.in/silver-faded-gold-also-became-cheaper-know-this-is-the-condition-of-the-bullion-market/">चांदी

पड़ी फीकी, सोना भी हुआ सस्ता, जानें सर्राफा बाजार का कैसा है हाल

गोवा में बेरोजगारी दर 12 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर

विभिन्न चुनावी राज्यों में बेरोजगारी बड़ा चुनावी मुद्दा बनी हुई है.  यही कारण है कि ताजा आंकड़ों ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. विधानसभा चुनावों के लिहाज से सबसे महत्त्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश माना जा रहा है. इस समय यूरी में बेरोजगारी दर 4.9  फीसदी हो गयी है. वहीं उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत और पंजाब में 6.8 फीसदी हो चुकी है. जबकि गोवा में बेरोजगारी दर 12 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है. इसे भी पढ़े : जॉन">https://lagatar.in/john-abraham-and-his-wife-priya-became-corona-positive-the-couple-quarantined-themselves/">जॉन

अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया हुईं कोरोना पॉजिटिव, कपल ने खुद को किया क्वारंटीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही