Search

 
 
 

धारा 107 लगाकर डराने का काम कर रही है सीएमपीडीआई : सूरज

 
Chandwa : माल्हन पंचायत के मरमर गांव में रविवार को देवनदिया केकराही तथा मरमर गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से ग्रामसभा की . ग्रामसभा में गांंव के कुछ युवकों के नाम धारा 107 के तहत नोटिस भेज जाने का विरोध किया गया. सभा की अध्यक्षता सुनील ठाकुर तथा संचालन सूरज मुंडा ने किया. संचालन से पूर्व सूरज मुंडा ने विषय प्रवेश में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि विगत कुछ दिन पूर्व इसी जामुन पेड़ की छांव में बैठक हुई थी. जिसमें प्रखंड सह अंचल अधिकारी विजय कुमार के साथ सीएमपीडीआई के प्रबंधक उपस्थित थे. उस बैठक में बिना किसी हो हंगामे के सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में थ्री डी सर्वेक्षण कार्य अपने क्षेत्र में नहीं होने देने की बात कही थी. उसके बाद गांव के कुछ युवकों पर 107 की धारा लगाकर सीएमपीडीआई मानसिक रूप से डरवाने का काम कर रही है. इसके खिलाफ सभी ग्रामीणों को खड़ा होना होगा. सभा को कई ग्रामीणों ने संबोधित किया और कहा कि हम गांव के लोगों के खिलाफ साजिश की जा रही है. मौके पर पंचायत के मुखिया जतरू कुमार मुंडा समेत लगभग हजार की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी

के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही