Ranchi : सीएमपीडीआई द्वारा विशेष अभियान 4.0 के तहत एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत राज्य वन विभाग के सहयोग से एक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नगर वन, बरियातू, रांची में कुल 1000 पौधे लगाये गये. इस कार्यक्रम में सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, एसआर नतेश (भावसे),सीसीएफ वन्यजीव, श्रीकांत वर्मा (भा0व0से0) सदस्य सचिव स्टेट ईएसी जिला वन अधिकारी रांची, जीएन यादव, सहायक वन संरक्षक-वन्यजीव-रांची फाॅरेस्ट डिवीजन तथा सीएमपीडीआई, रांची एवं राज्य वन विभाग, रांची के अन्य वरीय अधिकारियों ने भाग लिया. इसके अतिरिक्त, सीएमपीडीआई द्वारा नगर वन परिसर में बेंच और कूड़ेदान भी मुहैया कराये गये.
सीएमपीडीआई ने एक पेड़ मां के नाम के तहत 1000 पौधे लगाये
Last Updated: Oct 05, 2024 12:00 AM (IST)