Search

 
 
 

सीएम का ED को पत्र: आरोप बताएं, सहयोग के लिए तैयार

 
Ranchi : मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे सीएम सचिवालय का एक कर्मी पत्र लेकर ईडी के दफ्तर पहुंचा. सीएम सचिवालय से आए कर्मी ने ईडी को पत्र सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक, सीएम की तरफ से इस बार ईडी को जो पत्र भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि वह एजेंसी के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं. लेकिन पहले उन्हें यह बताया जाए कि आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि समन की जानकारी उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है, जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है. इडी उन्हें बार-बार समन कर रही है, जबकि उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र में एक बार फिर यह लिखा है कि एजेंसी का समन राजनीति से प्रेरित है और बार-बार समन भेजकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. सीएम ने अपने पत्र में एजेंसी (ED) से यह आग्रह है कि ईडी उनके खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई न करे.  सीएम सचिवालय से जो कर्मचारी पत्र लेकर ईडी के दफ्तर पहुंचा था, उसका नाम सूरज कुमार है. इसे भी पढ़ें - कल्पना">https://lagatar.in/there-is-a-legal-hurdle-in-kalpana-soren-becoming-mla-babulal/">कल्पना

सोरेन के विधायक बनने में है कानूनी अड़चन- बाबूलाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही