Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी दफ्तर नहीं गए. ईडी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन शनिवार को सीएम सचिवालय का एक कर्मी पत्र लेकर ईडी दफ्तर पहुंचा. सीएम सचिवालय से आए कर्मी ने ईडी को पत्र सौंप दिया. इस दौरान मीडिया ने सीएम सचिवालय से आए कर्मी से बातचीत करनी चाही, लेकिन उसने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. जानकारी के अनुसार, सीएम की तरफ से ईडी को जो पत्र भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और यह याचिका फिलहाल अदालत में लंबित है. इसीलिए एजेंसी
( ईडी) से यह आग्रह है कि जब तक हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं हो जाती और कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक कोई कार्रवाई न की जाए.
इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-not-go-to-ed-office/">बड़ी

खबर : सीएम हेमंत सोरेन आज नहीं जायेंगे ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही