Search

 
 
 

CM का ED को पत्र-जिस भूमि से जुड़े सवाल पूछे गए उससे कोई सरोकार नहीं, सोहराई भवन का व्यवसाय पत्नी देखती है

 
Vinit Abha Upadhyay/Saurav Singh Ranchi : सीएम ने ED को लिखे पत्र में कहा है कि एजेंसी उनसे 20 जनवरी को सात घंटे पूछताछ कर चुकी है. जिसमें उन्होंने करीब 17-18 सवालों का जवाब दिया था. एजेंसी के 3-4 सवाल बड़गाई की एक भूमि से जुड़े हुए थे, जिनसे मेरा कोई सरोकार नहीं है. वह भूमि पाहन परिवार की है. इसके साथ ही सोहराई भवन के खाते में वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक हुए कैश पैसों के बारे में भी ED ने सवाल किए, लेकिन मुझे कोई खास जानकारी नहीं है, क्योंकि वह व्यवसाय मेरी पत्नी स्वतंत्र रूप से देखती हैं. वहीं सीएम ने बार-बार समन भेजे जाने पर कहा है कि बजट सत्र नज़दीक है, ऐसे में 31 जनवरी तक पूछताछ के लिए समय मांगा जाना राजनीति से प्रेरित और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास प्रतीत होता है. अपने दो पन्नों के पत्र में सीएम ने ED को 31 जनवरी की दोपहर एक बजे का समय दिया है. इसे भी पढ़ें : अगर">https://lagatar.in/if-modi-wins-there-will-be-dictatorship-democracy-will-not-survive-there-will-be-no-elections-kharge/">अगर

मोदी जीत गये, तो तानाशाही होगी, लोकतंत्र नहीं बचेगा चुनाव नहीं होगा, यह आखिरी मौका : खड़गे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही