Search

 
 
 

CM के प्रेस सलाहकार के पीपीएस उदयशंकर को लाया गया ईडी ऑफिस

 
Ranchi :  सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के खास सहयोगी (निजी सचिव) उदय शंकर के ठिकाने पर ईडी छापेमारी कर रही है. उदय शंकर का आवास रांची में डोरंडा बाजार के पीछे बांग्ला स्कूल के समीप है. ईडी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे आवास की तलाशी ले रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान ईडी को जमीन संबंधी कई कागजात उदय शंकर के यहां से मिले. उदय शंकर के यहां से मिले दस्तावेज, मोबाइल डाटा जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है. इसी दौरान सोमवार की रात उदय शंकर को ईडी ऑफिस लाया गया है. बताया जा रहा है उदय शंकर के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी ईडी को हाथ लगी है. इसकी जांच करने के लिए उदय शंकर को ईडी ऑफिस लाया गया है.

उदय शंकर की सीएमओ में अच्‍छी पहुंच

संताल क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने पूर्व में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की थी. इस मामले की छानबीन के दौरान ईडी को उदय शंकर के बारे में जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि उदय शंकर की सीएमओ में अच्छी पहुंच है और उसका लगातार आना-जाना है. ईडी को यह सूचना है कि उदय शंकर से अवैध खनन और जमीन के मामले में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं.

अनगड़ा खनन लीज मामले से उदय शंकर को जोड़कर देख रही ईडी

दो दिन पहले ईडी  रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय से अनगड़ा प्रखंड के 0.88 एकड़ क्षेत्रफल के पत्थर खनन लीज से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई थी. यह लीज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित है. ईडी को यह भी सूचना है कि इस पत्थर खनन लीज व अन्य अवैध खनन मामले में उदय शंकर के पास बहुत सी जानकारी है. उसके आवास से भी आपत्तिजनक दस्तावेज आदि मिल सकते हैं. इसके बाद ही ईडी ने वहां छापा मारा है. इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-interrogates-ias-chhavi-ranjan-for-nine-and-a-half-hours/">लैंड

स्कैमः ED ने IAS छवि रंजन से साढ़े नौ घंटे की पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही