Search

पारा शिक्षकों की 10 सदस्यीय टीम से वार्ता करेंगे सीएम के प्रधान सचिव, CMO से बुलाया आया

Ranchi :  वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक आज शनिवार को आंदोलन कर रहे हैं. पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे. लेकिन पुलिस ने बैरिकेड करके इन्हें मोरहाबादी पीओपी के पास ही रोक दिया था. अब पारा शिक्षकों की दस सदस्यीय टीम को वार्ता के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय बुलावा आया है. जहां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे इनसे वार्ता करेंगे. (पढ़ें, चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-solved-the-murder-of-minor-girl-student-in-48-hours-one-accused-arrested/">चतरा

: पुलिस ने 48 घंटे में सुलझायी नाबालिग छात्रा हत्याकांड की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार)

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

बता दें कि पारा शिक्षकों को जब पुलिस आगे नहीं बढ़ने दे रही थी. तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से आगे जाने देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि यह उनका एकदिवसीय कार्यक्रम है. अगर आगे बढ़ने दिया जाये. वे मुख्यमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इसे भी पढ़ें : चेहरा">https://lagatar.in/amisha-patel-reached-the-court-with-her-face-covered-but-had-to-remove-the-veil-from-her-face/">चेहरा

ढंककर कोर्ट पहुंची थी अमीषा पटेल, लेकिन हटाना पड़ा चेहरे से पर्दा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp