Search

सीएम का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा में तीन मार्च को सीएम चंपाई सोरेन का कार्यक्रम, पांच योजनाओं का करेंगे उद्घाटन Garhwa: गढ़वा जिला के लिए 3 मार्च का दिन ऐतिहासिक होगा. जिलेवासियों को इस दिन बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जिले की पांच बड़ी योजनाओं का एक साथ उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद इनकी सेवाएं प्रारंभ हो जाएगी. यह कहना है गढ़वा विधायक सह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का. उन्होंने बताया कि 3 मार्च को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का गढ़वा में कार्यक्रम है. इस दौरान मुख्यमंत्री नवनिर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, फुटबॉल स्टेडियम और नवनिर्मित टाउन हॉल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री टाउन हॉल के मैदान में जनसभा को आयोजन संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-large-scale-transfer-of-deo-in-education-department-sanjay-kumar-becomes-1st-patna-deo/">बिहार

: शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर DEO का तबादला, संजय कुमार 1 बने पटना डीईओ

विकास के पायदान पर गढ़वा नंबर वन होगा : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि नव निर्माण से गढ़वा के विकास में चार चांद लग गया है. गढ़वा की सूरत पूरी तरह से बदल गई है. अब गढ़वा घूमने एवं देखने योग्य बन गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव पूर्व किए गए वादे एवं दूरदर्शी सोच से आज गढ़वा की स्थिति पूरी तरह बदल गई है. गढ़वा के चप्पे चप्पे पर विकास की नई इबादत लिखी जा रही है. मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी. विकास के पायदान पर गढ़वा नंबर वन होगा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-lawyer-rajeev-kumars-complaint-to-the-president/">झारखंड

हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार की राष्ट्रपति से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp