Search

 
 
 

ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार

 
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. उन्हें पावर ब्रॉकर प्रेम प्रकाश के आवास से एके 47 बरामदगी मामले में पूछताछ के लिए जारी समन किया गया था. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष वे पेश नहीं हुए. तय कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होना था. सूत्रों ने कहा कि ईडी को विमल कुमार की ओर से कोई औपचारिक या अनौपचारिक सूचना नहीं मिली है कि वह आ रहे हैं या नहीं. हालांकि ईडी काम के घंटों तक डीएसपी विमल कुमार के आने का इंतजार करेगी, लेकिन अगर वह नहीं आते हैं तो वह झारखंड पुलिस के तीसरे अधिकारी होंगे जो एजेंसी के समन को छोड़ देंगे. इसे पढें-फ्लाइट">https://lagatar.in/ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jamshedpurs-aishwarya-who-smokes-cigarette-in-flight/">फ्लाइट

में सिगरेट पीने वाली जमशेदपुर की एश्वर्या को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार

24 फरवरी को ईडी ने किया था समन

संताल क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी ने बीते 24 फरवरी को मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार को समन किया था. विमल कुमार से आगामी 28 फरवरी को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ होनी थी. पूरा मामला नेताओं और नौकरशाहों के करीबी व अवैध खनन में आरोपी प्रेम प्रकाश के ठिकाने से दो एके-47 की बरामदगी का है. साक्ष्‍य के आधार पर प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी हुई थी. ईडी ने अवैध खनन मामले में गत वर्ष 24 अगस्त 2022 को प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापेमारी की थी, उस समय हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 हथियारों की बरामदगी हुई थी. इसे भी पढ़ें-गलतफहमी">https://lagatar.in/dont-misunderstand-that-har-ghar-nal-jal-yojana-is-of-the-center-only-mithilesh-thakur/">गलतफहमी

न पालें कि हर घर नल जल योजना केवल केंद्र की है : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही