Search

 
 
 

अबुआ आवास योजना पर CM का कड़ा निर्देश, कहा - लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

 
Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को भी विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे है. अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए 2 लाख आवास और इसकी पहली किस्त की राशि जारी होने के उपरांत आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं. ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें. लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाये. जिन्हें अबुआ आवास आवंटित हो चुका है और उनका पहला चरण का कार्य संतोषजनक है तो उन्हें दूसरी किस्त की राशि जारी करें. इस योजना में अनियमिता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-did-a-road-show-in-kerala-said-that-the-people-of-india-have-shown-the-pm-that-he-cannot-impose-these-orders-on-them/">राहुल

गांधी ने केरल में रोड शो किया, कहा, भारत के लोगों ने पीएम को दिखा दिया, वह उन पर हुक्म नहीं चला सकते…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही