Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन महीने में 14 रुपये महंगी हुई सीएनजी, 50 फीसदी बढ़ सकता है टैक्सी-ऑटो का किराया!

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर, सब्जी -फल, अनाज, मकान और गाड़ियां पहले ही महंगी हो चुकी हैं. अब टैक्सी और ऑटो का किराये बढ़ने वाला है. ऐसे में महंगाई लोगों का सफर करना भी दूभर कर देगी. दरअसल दिल्ली -एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में सीएनजी के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है. जिसके बाद ऑटो और टैक्सी चालकों ने 50 फीसदी तक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में जहां किराया 100 रुपये लगता था, उसे बढ़ाकर 150 रुपये करने की तैयारी की जा रही है.

अब तक 14 रुपये महंगी हो चुकी है सीएनजी

बता दें कि पिछले पांच सप्ताह में सीएनजी की कीमतें आठ बार बढ़ी है. जनवरी से अबतक सीएनजी 14 रुपये से ज्या1दा महंगी हो गयी है. ऐसे में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए पुराने किराये पर सवारियां ढोना मुश्किल होता जा रहा है. दिल्ली में 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में सीएनजी मिल रही है. जबकि गुरुग्राम में यह 77.44 रुपये के भाव बिक रहा है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम बढ़कर 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं. ऐसे में ऑटो चालकों ने भी अब सवारियों से ज्यांदा किराया वसूलना शुरू भी कर दिया है. इसे भी पढ़े : सोनू">https://lagatar.in/jharkhand-news-sonu-and-vineet-will-have-to-wait-for-bail-hc-to-pronounce-verdict-on-april-18/">सोनू

और विनीत को बेल के लिए करना होगा इंतज़ार, 18 अप्रैल को HC सुनाएगा फैसला

दिल्ली में सरकार की मंजूरी के बाद बढ़ेगा ऑटो-रिक्शा का किराया

बता दें कि दिल्ली में ऑटो चालक सरकार की मंजूरी के बिना किराया नहीं बढ़ा सकते हैं. उन्हेंज मीटर से ही सवारी ले जाना होता है. ऐसे में यहां अभी किराया बढ़ने में कुछ समय लग सकता है. लेकिन जिन शहरों में बिना मीटर और सरकार की मंजूरी के किराया बढ़ाया जा सकता है. वहां जल्दक ऑटो-रिक्शा की सवारी महंगी हो सकती है. इसे भी पढ़े : आधुनिक">https://lagatar.in/jharkhand-news-adhunik-company-md-mahesh-aggarwal-gets-bail-from-hc/">आधुनिक

कंपनी के MD महेश अग्रवाल को HC से मिली जमानत

हरियाणा में सीएनजी के दाम घटाने को लेकर हड़ताल

ऑटो चालकों ने राज्य सरकार से मांग की है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करने के साथ किराये को भी रिवाइज करना चाहिए . सरकार ने ऑटो-चालकों की रोजी-रोटी चलाना मुश्किल कर दिया है. हरियाणा में ऑटो चालक 12 अप्रैल को सीएनजी के दाम घटाने की मांग को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं. इसे भी पढ़े : 11">https://lagatar.in/jharkhand-news-teacher-appointment-case-in-11-districts-high-courts-big-order-those-who-have-been-recommended-should-be-appointed-in-8-weeks/">11

जिलों में शिक्षक नियुक्ति मामला : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जिनकी अनुशंसा हो चुकी है उनकी 8 सप्ताह मे करें नियुक्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही