Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संयुक्त खतियान की आड़ में बेच दी सीएनटी लैंड

  •  बोकारो जिला अवर निबंधन कार्यालय का काला खेल
  •  महथा-मांझी के संयुक्त खतियान की आड़ में ताक पर सीएनटी लैंड
Bokaro : जिला अवर निबंधन कार्यालय में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर सीएनटी लैंड की खरीद-फरोख्त का काला खेल चल रहा है. महथा मांझी संयुक्त खतियान की आड़ में आदिवासियों की करोड़ों रुपये की जमीनें गैर आदिवासियों को बेच दी गईं. सीएनटी लैंड की बिक्री से पूर्व न तो दस्तावेजों को चेक किया गया और न ही नियमों का पालन किया गया. वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. मामला चास अंचल के फुदनीडीह उर्फ फवानीडीह मौजा का है.

पुराना खाता संख्या 12 में 43.90 एकड़ जमीन दर्ज है

दैनिक शुभम संदेश की पड़ताल में पता चला है कि चास अंचल के फुदनीडीह उर्फ फवानीडीह थाना नंबर 27 में पुराना खाता संख्या 12 में कुल 43.90 एकड़ जमीन दर्ज है. यह खतियान ठाकुर मांझी वल्द दुर्गा मांझी वल्द लक्खी राम मांझी बुद्धू मांझी (जाति सौताल एवं आल्पति देव्या, पति- गुहीलील महथा, बिहारी महथा) के नाम से दर्ज है. लेकिन खतियान में ही प्लॉट के स्वामी (दखलकार) महथा और मांझी को अलग किया गया है. इसमें कुछ जमीन के स्वामी आदिवासी और गैरआदिवासी दोनों दर्शाये गए हैं. इसी की आड़ में सीएनटी एक्ट के दायरे में आने वाली जमीन को गैर आदिवासियों के नाम रजिस्ट्री करने का खेल बोकारो जिला अवर निबंधक बालेश्वर पटेल कर रहे हैं.

सरकारी जमीन की भी कर दी गई थी रजिस्ट्री

बोकारो जिला अवर निबंधन कार्यालय में लापरवाही का आलम यह है कि बिना जांच पड़ताल के सरकारी जमीन तक की रजिस्ट्री कर दी गई. वर्ष 2019 में बोकारो में ही वन विभाग की जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई थी. मामला सुर्खियों में आया तो इसकी जांच शुरू हुई. बताया जाता है कि आदिवासी जमीन से लेकर वन विभाग की जमीन की भी रजिस्ट्री बिना दस्तावेजों का मिलान किये कर दी जाती है. गलत तरीके से रजिस्ट्री के कारण अक्सर भूमि विवाद पैदा हो जाता है.

सवालों से भाग रहे जिला अवर निबंधक

जिला अवर निबंधक बालेश्वर पटेल सीएनटी लैंड की रजिस्ट्री में की जा रही हेराफेरी को लेकर सवालों से भाग रहे हैं. उन्हें दैनिक ``शुभम संदेश`` ने कई बार फोन किया. इस काले खेल को लेकर उनका पक्ष जानने के लिए उनके व्हाट्सएप नंबर पर सवाल भी भेजे गए, जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया. हालांकि, व्हाट्सएप पर भेजे गये सवालों को उन्होंने पढ़ लिया है, लेकिन जवाब देना मुनासिब नहीं समझा.

मामले की जानकारी लूंगा, तभी कुछ कहूंगा : डीसी

सीएनटी लैंड की खरीद बिक्री को लेकर किए जा रहे खेल के संबंध में बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने जानकारी न होने की बात कही है. उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है. इसकी जानकारी प्राप्त कर लेता हूं, इसके बाद ही इस पर कुछ कहूंगा. इसे भी पढ़ें – एटीएम">https://lagatar.in/three-custodians-of-atm-embezzled-26-lakhs-fir-registered-in-argora-police-station/">एटीएम

के तीन कस्टोडियन ने 26 लाख का किया गबन, अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही