Search

 
 
 

सीओ ने दी रिपोर्ट और बिक गई जमीन, पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, दुनिया में बढ़ा इसरो का दबदबा, सलमान की फिल्म ने पहले ही दिन की धाकड़ कमाई समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन के पहले दावेदार प्रदीप बागची हैं. यह बात वर्ष 2021 में तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन को तत्कालीन बड़गाईं अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज कुमार की ओर से भेजी गई एक रिपोर्ट में कही गई थी. इसी रिपोर्ट के आधार पर उक्त जमीन बेची गई थी. इसी जमीन की जांच मौजूदा समय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद नए सिरे से हिंसा भड़क गई. पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कलियागंज में भीड़ की भारत-बांग्लादेश सीमा के पास वाले इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई. सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इतिहास में शनिवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी55 ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया. ये उपग्रह इसरो की व्यावसायिक इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) को मिले अनुबंध का हिस्सा हैं. रॉकेट प्राथमिक उपग्रह के रूप में टेलीओएस-2 और सह-यात्री उपग्रह के रूप में ल्यूमलाइट-4 को लेकर रवाना हुआ था. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की. फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद से पहले रिलीज हुई है. सलमान इस फिल्म के जरिये चार साल बाद बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-17.jpeg"

alt="" width="1002" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-15.jpeg"

alt="" width="1272" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-15.jpeg"

alt="" width="1239" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-14.jpeg"

alt="" width="988" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-15.jpeg"

alt="" width="1600" height="1559" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-13.jpeg"

alt="" width="1319" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-16.jpeg"

alt="" width="1600" height="1276" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही