Search

 
 
 

को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला केस: HC ने आरोपी व्यवसायी की बेल पर मांगी एलसीआर

राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा में हुए 38 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मुख्य आरोपित व्यवसायी संजय कुमार डालमिया की जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की आदालत ने निचली अदालत से लोअर कोर्ट रिकार्ड (एलसीआर) मांगा है.
 

Ranchi : झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा में हुए 38 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मुख्य आरोपित व्यवसायी संजय कुमार डालमिया की जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की आदालत ने निचली अदालत से लोअर कोर्ट रिकार्ड (एलसीआर) मांगा है. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी.


संजय कुमार डालमिया पर आरोप है कि उसने सहकारिता बैंक से आठ अलग-अलग ऋणों के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 38 करोड़ रुपये का गबन किया. इस पूरे मामले की जांच सीआईडी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही