Search

 
 
 

CO शशि भूषण सिंह का अपराधी प्रिंस खान से कनेक्शन, घर से प्रचलन से बाहर 2000 के नोट बरामद

 
  • बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने लगाये आरोप
  • बताया शशि भूषण सिंह की कहां-कहां है संपत्ति
Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें से एक ठिकाना गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह का भी था. ईडी ने गोविंदपुर सीओ शशि भूषण सिंह के घर पर छापेमारी कर 15 लाख कैश बरामद किये. इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई आरोप लगाये हैं. विनय कुमार सिंह ने कहा कि शशिभूषण सिंह की अमीरी अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके आवास से बरामद पांच लाख सिर्फ 2000 के नोट हैं. अमीरी इतनी है कि इन्होंने इन नोटों को बदलवाने की जरुरत नहीं समझी.

विनय सिंह का आरोप, कर्मचारी-सीओ का धनबाद -दुबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से संबंध

विनय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गोविंदपुर अंचल कार्यालय में काम करने वाले गुलरेज, सोनू ,अदनान सुमित और मेहदी जैसे कुछ कर्मचारी, सीओ का अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध है. ये उनके लिए दलाली का काम भी करते हैं. प्रिंस खान नेटवर्क के नाम पर लोगों को धमकाना और पैसे वसूलकर प्रिंस खान को पहुंचना इनका प्रमुख काम है. यह धंधा गोविंदपुर के ऑफिस में पिछले कई वर्षों से निर्बाध रूप से चल रहा है.

सीओ शशि भूषण सिंह के नाजायज संपत्ति की सूची:

विनय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शशि भूषण सिंह की पत्नी गीता देवी, भतीजी पूजा सिंह, बेटी रिया सिंह, भांजा की पत्नी प्रीति सिंह, मित्र मतबर सिंह, मनीष सिंह, मकसूदन सिंह, भांजा धनंजय सिंह, साला की पत्नी सुमन कुमारी, दोस्त की पत्नी रेणु सिंह, बलवीर जैन, निशांत कुमार, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी, अशोक कुमार और विक्की कुमार के नाम पर रांची के नामकुम अरगोड़ा, हेसाग, हटिया और तुपुदाना अंचल में कई एकड़ जमीन ले रखी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही