Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को दिया जा रहा को-वैक्सीन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : झारखंड सरकार के आदेशानुसार सोमवार को सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों को कोविड-19 से संबंधित को-वैक्सिन का पहला डोज दिया जा रहा है. इस वैक्सीन अभियान का शुभारम्भ अस्पताल के सीएमओ डॉ एम कुमार ने डॉ पीआर सिंह, डॉ मनोज कुमार की मौजूदगी में फीता काट किया. उक्त उम्र वर्ग के रोनीत राज सिंधिया को आज पहला वैक्सीन देकर उन्हें लगभग आधा घंटा डॉक्टर की निगरानी में रखा गया. इस संबंध में सीएमओ डॉ एम कुमार ने बताया की कोविड-19 व ओमिक्रॉन जैसे वायरस से तमाम वर्ग के लोगों को बचाने के प्रति सरकार, स्वास्थ्य विभाग व सेल अस्पताल प्रबंधन की पूरी टीम सक्रिय है. उक्त उम्र वर्ग के लोगों को सेल अस्पताल किरीबुरु में आज से वैक्सीन देने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. यह वैक्सीन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक दिया  जाएगा. सभी लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा हर हाल में वैक्सीन लें. वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले युवकों को ठीक 28 वें दिन दूसरा डोज लेना होगा. वैक्सीन लेने से लोग डरें नहीं, क्योंकि वैक्सीन स्थल पर ऑक्सीजन, रक्तचाप मशीन, जरूरी दवाइयां आदि सब कुछ आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों की टीम के साथ उपलब्ध है. [caption id="attachment_214187" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/KIRIBURU-CORONA-TIKA-UDGHATAN-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन करते सीएमओ.[/caption] इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब

अस्पताल के डीसी व एचसी वार्ड में कोरोना मरीजों के लिए 24 बेड

सीएमओ डॉ एम कुमार ने कोरोना व ओमिक्रॉन की तैयारियों को लेकर बताया कि सेल की किरीबुरु अस्पताल के डीसी व एचसी वार्ड में कोरोना मरीजों के लिए 24 बेड उपलब्ध हैं, जिसमें से 15 बेड ऑक्सीजन सुविधा से लैस है. इसके अलावे अस्पताल में कोविड जांच के लिए रैट व ट्रूनेट की सुविधा है और पर्याप्त मात्रा में कीट, दवाइयां आदि उपलब्ध हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह आप घर से बाहर निकलते समय कपड़ा, जूता, चप्पल पहनते हैं, उसी प्रकार मास्क व सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करें. कोरोना व ओमिक्रॉन को हल्के में लेना भारी भूल होगी. बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें, भीड़भाड़ से दूर रहें, सामाजिक दूरी व सरकारी आदेशों का निरंतर पालन करें. इस दौरान अक्षय कुमार, सुधीर कुमार, अनिमा खेश, सुनीता कुमारी, बाहलेन, बेबी कुमारी, फुलकेरिया, कोमल लोचन दास, विवेक बिरुली, राजेन्द्र सिंधिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही