Search

 
 
 

कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर

 
Ranchi : कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने टीपीसी कमांडर भीखन गंझू को रिमांड पर लिया है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उग्रवादी भीखन गंझू को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जायेगा. गौरतलब है कि बीते 20 मार्च 2022 को रांची पुलिस ने टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू को गिरफ्तार किया था. रांची के तत्कालीन एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर यह गिरफ्तारी हुई थी. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-will-be-announced-soon-announcement-can-be-made-any-time-after-march-10/">लोकसभा

चुनाव का शंखनाद जल्द, 10 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

टीपीसी ने ली थी जिम्मेवारी

रांची जिला के रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा में बीते चार जनवरी को कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के तीन दिन बाद टीपीसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. टीपीसी संगठन ने कारोबारी अभिषेक की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि अभिषेक श्रीवास्तव को लगातार चेतावनी दी जा रही थी. जो पैसा संगठन का खाकर बैठा हुआ है, उसे वापस करने के लिए बोला जा रहा था. इसके अलावा क्षेत्र में जो भी कोयला का काम कर रहा था. उसे बंद करने के लिए बोला जा रहा था, ना तो वह काम बंद कर रहा था, ना ही संगठन का पैसा वापस किया. जिस वजह से अभिषेक श्रीवास्तव पर फौजी कार्रवाई की गयी. कुछ महीने पहले बालूमाथ में कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू की भी हत्या की गई थी. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-case-conspiracy-was-hatched-in-patna-four-arrested/">JSSC

पेपर लीक मामला: पटना में रची गई थी साजिश, चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही