Search

 
 
 

कोयला कारोबारी एलबी सिंह के बेटे ने खरीदा न्यूक्लियस मॉल, 375 करोड़ की डील, ED जांच के घेरे में भी है यह मॉल

Ranchi News: एलबी सिंह के बेटे की कंपनी VAD प्राइवेट सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर न्यूक्लियस मॉल की रजिस्ट्री हुई. इस कंपनी नें एलबी सिंह का बेटा विवेक कुमार सिंह निदेशक है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रांची रजिस्ट्री ऑफिस से होने वाली खरीद बिक्री का यह सबसे बड़ा मामला है.
 
न्यूक्लियस मॉल

Ranchi News: रांची के युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय शॉपिंग कॉम्पलेक्स न्यूक्लियस मॉल बिक गया है. मॉल की रजिस्ट्री शुक्रवार को रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हुई. यह मॉल व्यापारी विष्णु अग्रवाल की थी. जिसे धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के बेटे की कंपनी ने 375 करोड़ में खरीद लिया. 

 

एलबी सिंह के बेटे की कंपनी VAD प्राइवेट सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर न्यूक्लियस मॉल की रजिस्ट्री हुई. इस कंपनी नें एलबी सिंह का बेटा विवेक कुमार सिंह निदेशक है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रांची रजिस्ट्री ऑफिस से होने वाली खरीद बिक्री का यह सबसे बड़ा मामला है.

 

न्यूक्लियस माल सर्कुलर रोड के पास 1.59 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. यह मॉल भी ईडी की जांच के दायरे में शामिल है. इसके अलावा विवेक सिंह के पिता एलबी सिंह भी कोयला घोटाले में ईडी की जाँच के दायरे में शामिल है.

 

कारोबार के क्षेत्र में यह मॉल कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है. मॉल में व्यावसायिक गतिविधियां 12 फरवरी 2017 को शुरू हुई थीं. झारखंड-बंगाल के बड़े कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची जमीन घोटाले मामले में एक अगस्त 2023 को लगभग साढ़े छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. 15 मई 2024 को ईडी की टीम ने न्यूक्लियस मॉल का सर्वे किया था. अग्रवाल फिलहाल जमानत पर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही