Search

 
 
 

बड़कागांव का कोयला कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Barkagaon : हजारीबाग, चरही एवं मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन तथा ढुलाई करने वाले व्यवसायी हीरालाल महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी के आदेश पर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा दिया. गिरफ्तार कोयला व्यवसायी हीरालाल महतो, बड़कागांव के गोंदलपुरा स्थित कौशी निवासी बरजू महतो का पुत्र है. उस पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 55/ 20, धारा 413, 414, 34 भादवि 30 (2) कोल खनन अधिनियम तथा 33 वन अधिनियम में प्राथमिक नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-text-of-code-of-conduct-sent-to-employees/">गिरिडीह

: कर्मचारियों को पठाया गया आचार संहिता का पाठ

हीरालाल महतो का खंगाला जा रहा इतिहास

इसके अलावा हीरालाल महतो के विरुद्ध हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले के कई थानों में अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई करने के आरोप में दर्ज मामले खंगाले जा रहे हैं. बताया जाता है कि हीरालाल महतो जोराकाठ, चपरी सेहदा, कौसी क्षेत्र में दर्जनों अवैध कोयला खदान बनाकर बड़े वाहनों से राज्य के बाहर एवं बड़ी-बड़ी कंपनियों में कोयला खपाने का कार्य वर्षों से कर रहा था. छापामारी अभियान में जमादार हादी खान, संजय कुमार, शिवानंद सिंह सहित पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बरकाकाना">https://lagatar.in/the-intellectual-forum-discussed-and-submitted-a-recommendation-letter-for-the-beautification-of-barkakana-junction-and-public-convenience/">बरकाकाना

जंक्शन के सुंदरीकरण और जन सुविधा के लिए बुद्धिजीवी मंच ने की वार्ता, सौंपा सुझाव पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही