Search

 
 
 

धनबाद : शिविर में 42 लोगों की हुई नि:शुल्क जांच

 
Dhanbad : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की कोल सिटी शाखा ने डॉक्टर्स दिवस के उपलक्ष्य में 2 जुलाई रविवार को बैंक मोड़ स्थित हरि रेसीडेंसी अपार्टमेंट में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के निर्मल सेन एवं उनकी टीम ने 42 लोगों के रक्तचाप, मधुमेह व वजन की जांच की. मौके पर उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष राजेश केजरीवाल, सचिव आशीष बंसल, राकेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुशील मित्तल, कन्हैया केजरीवाल, रवि अग्रवाल, अंकुर बगड़िया, विष्णु भीमसरिया, नए युवा सदस्य विकास बंसल, विवेक केजरीवाल, मुकेश सावतिया व अन्य शाखा सदस्यों का योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-members-honored-mayumum-vice-president-manish-sharma-on-receiving-phd-degree/">धनबाद

: मायुमं उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को पीएचडी की डिग्री मिलने पर सदस्यों ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही