Search

एआईपीएस : कोल इंडिया ने एमडीएसएल को सुपर ओवर में हराया

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, एयर इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोल इंडिया सेमीफाइनल में
Ranchi : रांची में आयोजित ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग चरण समाप्त हो चुका है. चार सेमीफाइनलिस्ट मिल चुके हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, एयर इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके थे. गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में रोमांचक सुपर ओवर में कोल इंडिया ने एमडीएसएल में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. उषा मार्टिन मैदान में खेले गए ग्रुप डी के आखरी लीग मैच मे कोल इंडिया ने रोमांचक मैच में एमडीएसएल को सुपर ओवर में हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीएसएल ने 20 ओवरों मे 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. अमित ने 80 अनिकेत 39 जिशान और शशि को 2-2 विकेट लिए. जवाब में कोल इंडिया ने भी 20 ओवरों में 6 विकेट पर 172 बनाया. अभिषेक ने 65 साहिल ने 38 सुल्तान ने 31रन बनाए. मेहुल ने 3 विकेट लिए. जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जिसमें कोल इंडिया ने 13 रन बनाए जवाब में एमडीएसएल की टीम 8 रन बना पाई.

मेकॉन ग्राउंड में खेले गए दो मैच

मेक़न में खेले गए पहले मैच में बीएसएनएल ने ईपीएफओ को 91 रनों से पराजित किया. ईपीएफओ की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसएनएल की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. निरंजन बेहरा ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली. संजय बामेल नाबाद 51 और मोहनीश मिश्रा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 40 रन बनाए. वहीं मयूर तिलवे ने  2 विकेट चटकाए. जवाब में ईपीएफओ की पूरी टीम 17.3 ओवरों में 110 रनों पर ही सिमट गई. दुष्यंत कदम ने 29, संदीप ने 26 और मोनू ने 25 रन बनाए. जबकि कमलेश मकवाना और निरंजन बेहरा ने 3-3 विकेट चटकाए. निरंजन बेहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मेकॉन में दूसरा मुकाबला भेल और एमटीएनएल के बीच खेला जाना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच में एक पारी का खेल ही हो सका. जिसके बाद बारिश के खलल के कारण मैच रद्द कर दिया गया. मेकॉन मैदान में कल खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला. पहला सेमीफाइनल
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बनाम एयर इंडिया
दूसरा सेमीफाइनल
  • कोल इंडिया बनाम बैंक ऑफ बड़ौदा
इसे भी पढ़ें – भारत-ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/first-match-of-india-australia-odi-series-tomorrow-be-careful/">भारत-ऑस्ट्रेलिया

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल, जरा संभल के…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp