Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया : 8.31 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 8.74 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली

New Delhi : कोल इंडिया (सीआईएल) में सरकार द्वारा तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री के लिए लायी गयी बिक्री पेशकश (ओएफएस) में संस्थागत निवेशकों के हिस्से को गुरुवार दोपहर तक निर्धारित से अधिक अभिदान मिल जाने की खबर है. दोपहर 1.20 बजे तक संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गए कुल 8.31 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 8.74 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं. बोलियां बाजार बंद होऩे तक जारी रहेंगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खुदरा निवेशकों के लिए बोलियां शुक्रवार को खुलेंगी

दो दिन की बिक्री पेशकश में सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी में अपनी तीन प्रतिशत हिस्सेदारी या 18.48 करोड़ शेयर 225 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है. इसमें अधिक अभिदान की स्थिति में 1.5 प्रतिशत का ग्रीन-शू विकल्प भी है. खुदरा निवेशकों के लिए बोलियां शुक्रवार को खुलेंगी. बतै दें कि बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 4.81 प्रतिशत के नुकसान पर 229.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही