Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया को प्रतिष्ठित एचआर पुरस्कार से नवाजा गया

Ranchi : महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को बुधवार को कोलकाता में समावेशी कार्यस्थल के लिए वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित आईआईएसडब्ल्यूबीएम डेव उलरीच एचआर एक्सीलेंस (IISWBM Dave Ulrich HR Excellence) पुरस्कार से सम्मानित किया गया. निदेशक (कार्मिक एवं औ.सं) , सीआईएल विनय रंजन ने कोल इंडिया की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया. यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित एचआर कॉन्फ्रेंस में दिया गया. कोल इंडिया लिमिटेड को यह पुरस्कार व्यावसायिक सफलता में समावेशीलता को महत्व देने के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार कोल इंडिया की विविधता को बढ़ावा देने को दर्शाता है. साथ ही सफल मानव संसाधन नीति को भी रेखांकित करता है. कोल इंडिया लिमिटेड हमेशा से विविधता और समावेशीलता को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग मानता है.
इसे भी पढ़ें – मांगें">https://lagatar.in/doctors-will-go-on-indefinite-strike-from-march-13-if-demands-are-not-met/">मांगें

नहीं मानी तो 13 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही