Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी

Advertisement
Advertisement

कुल 33.12 लाख रुपये का होगा पुरस्कार वितरण, लगभग आठ हजार प्रतिभागी लगायेंगे दौड़

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. रविवार को रांची के मोरहाबादी में इसका आयोजन किया गया है. इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगाएंगे, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 6100 से अधिक पुरुष व लगभग 1400 महिला धावक हिस्सा ले रही हैं. वहीं 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे. यह मैराथन बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी में संपन्न होगी. कोल इंडिया के इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा. मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया जा रहा है, जिसमें 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी मैराथन शामिल है. सीसीएल सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने बताया कि मैराथन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

मैराथन में भाग लेने रांची पहुंचीं पीटी ऊषा

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में शिरकत करेंगी. मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम पीटी ऊषा रांची पहुंची. कंपनी के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग ले रहीं हैं. वहीं मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मसहूर उदय भी हॉफ मैराथन में भाग लेंगे. इनके साथ कोल इंडिया मैराथन के विजेता अर्जुन टुडू भी शामिल होंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रतिभागियों की हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल : सीसीएल सीएमडी

सीसीएल के सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने बताया कहा कि प्रतिभागियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है. पूरे रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे. पूरे रास्ते में लगभग 20 रिफ्रेशमेंट सेंटर बनाए गए हैं. यह मैराथन एआईएमएस द्वारा प्रमाणित है. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. बेहतर संचालन के लिए मैराथन के दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवा के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहेंगे.

पांच करोड़ का कराया गया है इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस

सीसीएल के स्पोर्ट्स समन्वयक आदिल हुसैन ने बताया कि इस मैराथन का 5 करोड़ का इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है. इसमें खास बात ये है कि अगर मैराथन के दौरान कोई भी धावक घायल होता है तो, उसे 10 हजार तक का इंजरी कवर मिलेगा, वहीं अगर कोई दुर्घटना घटती है, तो डेथ क्लेम 10 लाख तक कवर होगा.

पुरस्कार

फुल मैराथन           हाफ मैराथन 10 किमी 1.   3.3 लाख           2.2 लाख 1.1 लाख 2.   2.2 लाख          1.1 लाख 75 हजार 3.   1.1 लाख          55 हजार 55 हजार 4.   65 हजार         45 हजार 30 हजार 5.   45 हजार         35 हजार 25 हजार 6.   35 हजार         25 हजार 15 हजार 7.   25 हजार        15 हजार 11 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही