Search

 
 
 

Ramgarh News: 12वीं जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करे कोल इंडिया, नहीं तो आंदोलन- अरूण चौधरी

जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करने को लेकर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और नेताओं ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Ramgarh: जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करने को लेकर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और नेताओं ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. बुधवार को संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि संयुक्त मोर्चा के कार्यालय से जुलूस की शक्ल में झंडा-बैनर लिए नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पहुंचे. और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया.

 

Uploaded Image

 

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मजदूरों का शोषण करना बंद करे केंद्र सरकार. अगर हमारी मांगो को नही मानी जाती है, तो हमलोग जोरदार आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. जिसकी सारी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी.

 

उन्होंने आगे कहा कि 11वीं जेबीसीसीआइ का टर्म खत्म हो चुका है, तो 12वीं जेबीसीसीआइ का गठन सरकार को कर देना चाहिए था. चूंकि यह सरकार मजदूर विरोधी सरकार है. इसलिए वे मामले को लटकाना भटकाना चाहते हैं. इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कोल इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक मांग पत्र सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन को सौंपा गया. 

 

मौके पर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अरुण चौधरी के अलावे चंद्रेश्वर सिंह, रविंद्र वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, महेंद्र मिस्त्री, प्रदीप पटवा, संतोष पाल, अर्जुन मंडल, सीडी सिंह, भानुप्रकाश चौधरी, राजेश महतो, सलीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, आरपी सिंह, शाहिद अंसारी, कर्मा मांझी, कौशल सिंह, शोभा बड़ाइक, बीके पोद्दार, मिन्हाजुल इस्लाम, विकास रंजन सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही