Search

कोयला लदी बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत

बेरमो : जरीडीह थाना क्षेत्र में जिलिंगटांड (भस्की) शिव मंदिर के निकट कोयला लदी बाइक नाले में जा गिरी, जिससे दबकर एक युवक की मौत हो गई. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अख्तर अंसारी (30) बाइक पर कोयला लादकर ले जा रहा था. अनियंत्रित होकर बाइक नाले में जा गिरी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीसीएल की कोयला खदानों एवं जारंगडीह रेलवे साइडिंग सहित आसपास से लोग कोयला लेकर बंगाल की ओर जाते हैं. वह भी कोयला बोरियों में लादकर बंगाल की ओर जा रहा था. रास्ते मे ही हादसा हो गया. स्थानीय ग्रामीणों को सुबह 6 बजे पता चला. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह सूचना थाने को दी. जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि वह यूंतो बोकारो थर्मल इलाके का रहने वाला था, लेकिन इस समय अपनी ससुराल पाथुरिया में रह रहा था. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. यह भी पढ़ें : दूसरी">https://lagatar.in/husband-troubled-by-second-wife-complained-to-dig/">दूसरी

पत्नी से परेशान पति ने डीआइजी से की फरियाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//