Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महानगरों से यात्री ट्रेन नहीं जुड़ी तो 30 जनवरी से नहीं चलने दी जाएगी कोयला लदी ट्रेन : शशिभूषण केशरी

Hazaribagh :  रेल जोड़ो जन आंदोलन कमेटी की ओर से रविवार की शाम केशव हॉल से लेकर झंडा चौक तक सैकड़ों लोगों ने जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला. कमेटी के अध्यक्ष शशि केशरी ने कहा कि आंदोलन का एक ही मुख्य मांग है कि सभी महानगरों से हजारीबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाए. इसके लिए चार माह पहले रेल मंत्री को अल्टीमेटम दिए गया था और 10 अक्तूबर 2022 को जन आंदोलन भी किया गया था. इसमें कहा गया था कि 30 जनवरी तक हजारीबाग शहर को सभी महानगरों से जोड़ने के लिए यात्री रेल दिया जाए, अन्यथा आने वाले 30 जनवरी 2023 को कोयले की ढुलाई पर रोक लगाई जाएगी. परंतु रेल मंत्री ने इन बातों को नजरअंदाज कर दिया और हजारीबाग से महानगर यात्री रेल सुविधा शुरू नहीं की गई. इसलिए यह मशाल जुलूस निकाला गया ताकि रेल मंत्री समेत सभी पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जा सके और अपनी बातें सरकार तक पहुंचाई जा सके.

मांगे मान ली गई तो आंदोलन खत्म

प्रवक्ता दीप प्रकाश ने कहा कि सरकार की तरफ से अगर रेल लाने का निर्णय लेकर कोई फैसला आता है, तो आंदोलन खत्म कर दिया जाएगा अन्यथा 30 जनवरी की सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच कर हजारीबाग रेल रोको जन आंदोलन को सफल करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से रेल रोकी जाएगी. जब तक सभी महानगरों के लिए यात्री ट्रेन हजारीबाग की जनता के लिए सुचारू रूप से नहीं चलेगी, तब तक एक भी कोयले की ट्रेन हजारीबाग से नहीं चलने दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही