Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला लदे वाहनों को रोका, अपनी मांगों को लेकर डटे रहे रैयत समेत हजारीबाग की 3 खबरें पढ़ें एक साथ

Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल माइंस से आक्रोशित रैयतों ने बुधवार को ट्रांसपोर्टिंग का कार्य रोक दिया और गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरने में डटे रहे. इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. ट्रांसपोर्टिंग को लेकर प्रशासन व रैयतों के बीच माहौल गर्म रहा. एनटीपीसी के अधिकारियों और प्रशासन की ओर से रैयतों को लगातार समझाने का प्रयास किया गया. मौके पर पहुंचे बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह और सदर एसडीओ विद्याभूषण प्रसाद ने रैयतों की सारी समस्याएं सुनीं. वहीं उदय लाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी रैयत कंपनी का विरोध नहीं करते हैं, कंपनी की व्यवस्था का विरोध करते हैं. एनटीपीसी ने अब तक अपनी सड़क नहीं बनाई है. ग्रामीण सड़क से ट्रांसपोर्टिंग करना चाहती है. इसे वे लोग हरगिज नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि कोल कंपनी विकास के नाम पर छलावा कर रही है. रैयतों ने कहा कि कंपनी अपना बायलॉज लेकर आए और रैयतों से वार्ता कर ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू करे, तभी सहमति बनेगी. वैसे गुरुवार को आगर टोला में कंपनी के अधिकारी, रैयत व प्रशासन के बीच वार्ता की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल

अवैध कोयला लदा वाहन खराब, देर शाम तक दर्ज नहीं हुआ मामला

[caption id="attachment_556227" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/koyla-chouparan_286.jpg"

alt="अवैध कोयला लदा वाहन खराब, देर शाम तक दर्ज नहीं हुआ मामला" width="1600" height="720" /> अवैध कोयला लदा वाहन खराब, देर शाम तक दर्ज नहीं हुआ मामला[/caption] चौपारण थाना के समीप केंदुआ मोड़ के पास अवैध कोयला लदा एक 407 गाड़ी खराब हो गया. इसकी सूचना बुधवार की सुबह में ही प्रशासन को मिली, पर देर शाम तक चौपारण थाने में मामला दर्ज नहीं हो पाया था. गाड़ी बीआर 3 ए 4911 में अवैध कोयला लोड कर तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि कोयला गाड़ी पकड़ाया है. इस पर मामला दर्ज किया जा रहा है. गौरतलब है कि चौपारण से जीटी रोड के माध्यम से आए दिन कोयले की तस्करी हो रही है. यह तस्करी बिहार और यूपी जैसे क्षेत्रों में की जा रही है. चौपारण प्रशासन लगातार कार्रवाई भी नाकाफी है. तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

एनएच-2 के चौड़ीकरण के लिए होगी ग्राम सभा

चौपारण में एनएच-2 चौड़ीकरण को लेकर दनुआ घाटी सेक्शन में चोरदाहा, दनुआ, महानेटांड, सांझा एवं सियरकोनी में ग्राम सभा की जाएगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बताया कि उन स्थानों पर ग्राम सभा करने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी हजारीबाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में 16 फरवरी की पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में बैठक बुलाई गई है. इसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वावधान में डीपीआर कनस्लटेंट मेसर्स ग्लोबल इंफ्रा सॉल्यूशन की ओर से उस सड़क के 249.525 किमी से 261.150 किमी के संभावित दुघर्टना क्षेत्र के लिए एलिगमेंट में आंशिक परिवर्तन प्रस्तावित है. उस प्रस्तावित परिवर्तन पर डीपीआर कनस्लटेंट मेसर्स ग्लोबल इंफ्रा सॉल्यूशन एवं एनएचएआई के पदाधिकारी की ओर से एक प्रस्तुति दी जाएगी. इसके बारे में सांसद, विधायक व जिला प्रशासन के साथ चौपारण सीओ, थाना प्रभारी और पंचायत चोरदाहा मुखिया अर्चना हेमरोम को जानकारी दी गई है. दरअसल एनएच-2 में उस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. इसलिए यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही