Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल लिंकेज मामलाः पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार से ED ने की पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोल लिंकेज मामले में पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार से ईडी ने गुरुवार को पूछताछ की. इस दौरान ईडी ने सुमन कुमार से कोल लिंकेज के मामले में कई सवाल किये. बता दें कि लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेचने के मामले हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को ईडी ने बीते 16 जनवरी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल ईडी उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इसे पढ़ें- राजभवन">https://lagatar.in/five-international-players-from-jharkhand-invited-to-raj-bhavan-at-home-program/">राजभवन

एट होम कार्यक्रम में झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमंत्रित

86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया है. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इजहार अंसारी ने लिंकेज (सब्सिडी दर) का 86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था. जिसकी कीमत बाजार मूल्य 71 करोड़ रूपया है. ईडी की जांच से पता चला है कि इज़हार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है. जिसके तहत कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता था. इजहार अंसारी की 13 ऐसी एसएमई फर्मों को 71 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाला लगभग 86568 टन कोयला आवंटित किया गया था. हालांकि इजहार अंसारी ने उद्योग में उपयोग करने के बजाय कोयले को खुले बाजार में बेच दिया और इससे बड़े पैमाने पर लाभ कमाया. इसे भी पढ़ें- गणतंत्र">https://lagatar.in/tricolor-procession-taken-out-in-dr-shyama-prasad-mukherjee-university-on-the-eve-of-republic-day/">गणतंत्र

दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही