Search

 
 
 

कोल लिंकेज मनी लॉन्ड्रिंग मामला : इजहार की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

 
Ranchi :   लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेच कर करोड़ों की अवैध कमाई करने के आरोपी व हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ED ने इजहार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है ईडी

बता दें कि इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) अब तक इजहार को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. कोल लिंकेज से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने 16 जनवरी को इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही