Search

मालगाड़ी में लदे कोयले में लगी आग

Latehar : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर कोयला लोड कर जा रही एक मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक आग लग गयी. रेल कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना लातेहार स्टेशन कार्यालय को दी. इसके बाद ट्रेन को लातेहार रेलवे स्टेशन के समीप रोक दिया गया. स्टेशन प्रबंधक ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी. सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि अप मालगाड़ी (7349) राउरकेला के एमटीएसएस साइडिंग से कोयला लेकर यूपी जा रही थी. इसी बीच रेल कंट्रोल से मालगाड़ी के एक बोगी में लदे कोयला में आग लग जाने की सूचना मिली. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और यह भी पता नहीं चल पाया कि आग कब और कहां लगी. बता दें कि कोयला लोड करते समय साइडिंग में सुरक्षा के पूरे मानकों का ध्यान रखने के कारण ऐसी घटनाएं होती है. दो दिन पहले भी एक मालगाड़ी में लदे कोयले में आग लग गयी थी और अग्निशमन वाहन ने उसे बुझाया था. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-will-communicate-with-chauparan-bdo-on-monday/">सोमवार

को चौपारण बीडीओ से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp