Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

26 मार्च को रांची में कोल मैराथन का आयोजन, 29.70 लाख की प्राइज मनी

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में 26 मार्च को रांची में कोल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता कि जानकारी के लिए रविवार को सीसीएल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें सीसीएल के डायरेक्टर हर्ष नाथ मिश्र ने जानकारी दी और मैराथन के प्रचार प्रसार और लोगों में मैराथन के प्रति जागरूकता को लेकर मोबाईल वैन को रवाना को रवाना किया. प्रेसवार्ता में बताया गया कि या झारखंड का पहला मान्यता प्राप्त मैराथन है जिसमें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और ओलंपिक फेडरेशन ऑफ झारखंड के टेकनिकल टीम कि भागेदारी रहेगी. मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं. इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं. पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का होगा. कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा और पंजीकरण 24 मार्च तक चलेगा. इसके लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं. फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे. साथ ही बताया गया कि मैराथन के लिए 2000 से ज्यादा पंजीकरण हो चुके है जिसमें 400 महिला प्रतिभागी भी है. साथ ही मैराथन के रूट कि जानकारी देते हुए बताया गया कि मैराथन 26 मार्च को सुबह 4:30 बजे शुरू होगा. जिसका स्टार्ट और इंड प्वाइंट मोरहाबादी का बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रहेगा.

महिला एवं पुरुष के लिए पुरस्कार राशि का विवरण

फुल मैराथन पहला – 3 लाख दूसरा – 2 लाख तीसरा – 1लाख चौथा – 60 हजार पांचवा – 40 हजार छठा – 30 हजार सातवां – 20 हजार हाफ मैराथन पहला – 2 लाख दूसरा – 1 लाख तीसरा – 50 हजार चौथा – 40 हजार पांचवा – 30 हजार छठा – 20 हजार सातवां – 10 हजार 10 किमी पहला – 1 लाख दूसरा – 70 हजार तीसरा – 50 हजार चौथा – 25 हजार पांचवा – 20 हजार छठा – 10 हजार सातवां – 10 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही