Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुरकुंडा स्टेशन पर कोयला रेलवे साइडिंग बंद हो : सरयू राय

Ranchi : विधायक सरयू राय ने रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे स्टेशन पर बनी कोयला की रेलवे साइडिंग को बंद कराने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को पत्र लिखा है. सरयू राय ने कहा कि वहां रेलवे साइडिंग से हो रहे प्रदूषण के कारण जनजीवन पर असर पड़ रहा है. खेती-बारी नष्ट हो रही है और प्रदूषण से लोग बीमार पड़ रहे हैं. शिकायत करने पर लोगों को पुलिस-प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. सरयू राय ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को वहां के लोगों के आग्रह पर स्थल का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने पाया कि रेलवे साइडिंग स्थापित करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंतरण पर्षद द्वारा 2011 से 2015 के बीच जो निर्देश जारी किए गये हैं, उसकी अवहेलना हो रही है. इसलिए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद इसे लेकर दी गई सहमति (सीटीओ) को खारिज करे. इसे भी पढ़ें – पहले">https://lagatar.in/earlier-there-was-a-slogan-now-there-is-a-concrete-solution-to-remove-the-poor-annapurna-devi/">पहले

था नारा, अब गरीब हटाने का हो रहा ठोस उपाय : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही