Search

 
 
 

दुमका में कोयला ढुलाई से मिलेंगे रोजगार के अवसर : डीआरएम

 
Dumka : आसनसोल रेल डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) परमानंद शर्मा ने कहा है कि दुमका में कोयले की ढुलाई से लोगों को रोजगार मिलेगा. शनिवार को वह यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि रेलवे की आयवृद्धि से से यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने फिलहाल कोई भी नयी रेलगाड़ी शुरू किये जाने कीसंभावना से इंकार किया है.

धीमी गति से हो रहे कार्यों पर जतायी नाराजगी

इससे पूर्व श्री शर्मा यहां चल रहे दुमका गुड्स शेड के कामकाज का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की और 31 अगस्त तक काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीआरएम ने दुमका गुड्स शेड के विकास एवं विस्तार कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने यहां गुड्स शेड से जुड़े व्हार्फ, ट्रैक कनेक्टिविटी और लिंकिंग, कर्षण-वितरण और सिगनल एवं दूरसंचार के कार्य, ट्रैक की नालियों के निर्माण और रिटेनिंग दीवार के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. मंडल रेल प्रबंधक ने आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले उपायों के बारे में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही यहां पर्याप्त मात्रा में लंबी प्रजाति के पौधों को रोपने, वर्षा जल संरक्षण और रिचार्जिंग व कल्वर्ट के निर्माण का आदेश देते हुए इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस निरीक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) कौशलेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण वितरण) खुर्शीद अहमद, स्टेशन प्रबंधक अमरेश कुमार, आरपीएफ के उप निरीक्षक राजकुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही